सराहां 2 जून
अंतरराष्ट्रीय तम्बाखू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैना टिक्कर में एक जागरूकता शिविर लगाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के 200 के लगभग विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी नैनाटिक्कर डॉ तरुण पराशर ने तम्बाखू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को जागरूक किया।उन्होंने बताया कि आजकल युवाओं को धूम्रपान व अन्य तम्बाखू उत्पादो के प्रयोग से बचना चाहिये।क्योंकि तम्बाखू उत्पाद में बहुत से रसायनिक तत्व होते है जो कि कैंसर जैसी घातक बीमारियों को न्यौता देते है।इस अवसर पर विद्यालय में एक भाषण व,चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।तथा विद्यालय से लेकर मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली भी निकाली गई।इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉ पुनीत शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समय समय पर आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाता ही रहता है ताकि समाज मे हर व्यक्ति स्वस्थ रहे।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भूपेंद्र गौतम,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक खण्ड पच्छाद नरवीर कुमार शर्मा, के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारो,विद्यालय के स्टाफ के सदस्य व विद्यालय के 200 के लगभग विद्यार्थी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें