संगड़ाह:
जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के प्रांगण में एक ऐतिहासिक और अत्यंत गरिमामय अवसर का साक्षी बना, जब महाविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह 2025 का आयोजन आई क्यू ए सी के बैनर तले प्राचार्या महोदया डॉ मीनू भास्कर जी के योग्य नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बी.ए. अंतिम वर्ष के 111 छात्र-छात्राओं को विस्तृत अंक तालिका (DMC) वितरित की गई तथा सत्र 2011–14 और 2012–15 के 36 पूर्व विद्यार्थियों को विधिवत रूप से स्नातक डिग्री प्रदान की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नेहा नेगी, खंड विकास अधिकारी, संगड़ाह पधारीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री उजागर सिंह जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्या, स्टाफ व छात्र समुदाय ने पुष्पगुच्छ, शॉल व टोपी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा नेगी ने अपने संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली संबोधन में कहा,
बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा पूनम ने कहा, "यह दिन मेरे जीवन का सबसे यादगार दिन है। इस कॉलेज से मुझे न केवल शिक्षा मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी मिला।"
इस अवसर पर प्रो० देवेन्द्र, प्रो० संदीप कुमार कनिष्क, प्रो० अजय, प्रो० अम्बरा, प्रो० मनोज, प्रो विनोद, प्रो पूनम, प्रो पथिक, प्रो ओमप्रकाश, पीटीए सलाहाकार श्री हीरापाल शर्मा, लायब्रेरी सहायक सुभाष जी, कार्यालय सहायक श्री राजीव शर्मा, लिपिक श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री बलवंत और अनीता कुमारी उपस्थित रहीं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें