संगड़ाह
जिला सिरमौर के उमंडल संगड़ाह के ग्राम पंचायत लुधियाना के नंबरदार गीता राम ठाकुर ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया।
पीजीआई चंडीगढ़ में 9 जुलाई को 2025 को श्री गीता राम ठाकुर (नंबरदार ग्राम पंचायत लुधियाना) का आकस्मिक निधन हो गया है। गीता राम शर्मा जल शक्ति विभाग से सेवा निर्मित थे। गीता राम शर्मा राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी भी रहे चुके है। उन्होंने जल शक्ति विभाग में 40 वर्ष सेवाएं दी। साल 2017 में वह सेवानिवृत हुए।
गीता राम शर्मा हाल ही में अपने भांजे के साथ सिरमौर का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चूड़धार में चूडेश्वर महाराज के दर्शन किए। उम्र के इस पड़ाव में मंदिर का ये सफर उन्होंने पैदल तय किया। अचानक उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया पर उनकी जान नहीं बच पाई। गीता राम अपने पीछे भरा पड़ा परिवार छोड़ गए है। उनके जाने पर पूरे गांव ओर उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें