बारिश का कहर,जीवन सिंह का परिवार हुआ बेघर, एसडीएम ने घर बनाने को लेकर दिया आश्वासन


संगड़ाह:

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह उपमंडल के ग्राम पंचायत सैंज में एक परिवार पर बारिश कहर बन कर बरसी।जीवन सिंह का परिवार काफी सालों से अपने घर में हसी खुशी रहे रहा था। पर उन्हें क्या पता था कि बारिश उनके आशियाने  पर कहर बन कर बरसगी। रविवार रात हुई बारिश से घर के साथ मलवा खिसक गया है और  एक पूरी खाई का रूप ले लिया है।  जीवन सिंह ने बताया कि  रात जब मेरे घर के आगे सारा मलवा गिर गया तो । पूरी रात सभी परिवार के सदस्यों ने  बैठ कर काटी। जीवन सिंह ने बताया कि मेरा घर कभी भी गिर सकता है । घर के सभी हिस्सों में दरारें आ गई है । खतरे कोई देखते हुए ग्रामीणों ने परिवार को  सामुदायिक भवन में शिप्ट कर दिया है।


सूचना मिलने पर उपमंडल संगड़ाह एसडीएम सुनील कयाथ ने अपने सभी अधिकारियों  के साथ स्पॉट का दौरा किया और जीवन सिंह के मकान का जायजा लिया।   एसडीएम ने जब मौके  को देखते हुए बताया कि जीवन सिंह का घर  के लिए खतरा बन चुका है और ये कभी गिर सकता है ।  उन्होंने  जीवन सिंह को आश्वासन दिया कि उनको घर  बनाने के लिए जो भी राशि होगी दि जाएगी। उन्होंने बताया कि  फिलहाल  इस परिवार को  ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन  में शिफ्ट कर दिया है और उन्हें राशन जैसी मूल सुविधा दी जा रही है।


एसडीएम ने मौके पर दूसरे घरों का भी दौरा किया और  तीन चार मकान ओर ऐसे पाए गए जिनके घरों में दरारें आ गई है और गिरने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जिन लोगों के घरों में दरारें ओर  खतरा बना हुआ है वह सभी लोग पूरे परिवार के साथ  सुरक्षित स्थानों पर जाकर शेल्टर ले लें।

एसडीएम  ने सैंज पंचायत के सभी किसानों जमीन के नुकसान को लेकर भी जायजा किया और कहा कि जिस भी किसान का कोई भी फसल को लेकर नुकसान हुआ है उसे उसके नुकसान का मौवजा दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि सभी किसान अपने  सर्कल के पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट जरूर दें ताकि  सभी को  उसका उचित मुआवजा मिल सके। 

        प्रशान द्वारा दो परिवार को राशन देते हुए।

टिप्पणियाँ