आयुष आरोग्य मन्दिर टोंडा द्वारा आयुर्वेद दिवस मनाया गया

संगड़ाह:
संपूर्ण सेहत के साथ पारिस्थितिकी संतुलन और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 'लोगों के लिए आयुर्वेद, ग्रह के लिए आयुर्वेद' की थीम के साथ आयुर्वेद दिवस मनाया गया । जिला सिरमौर  के  आयुष आरोग्य मन्दिर, टोंडा के द्वारा आयुर्वेद दिवस मनाया गया. 23 सितंबर 2025 से प्रतिवर्ष आयुर्वेद दिवस मनाए जाता है  जिसका विषय 'लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद' है। यह आयोजन आयुर्वेद को एक समग्र स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में बढ़ावा देने और इसके पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ एकीकृत करने पर केंद्रित है। ग्राम पंचायत गवाही के अंतर गत आने वाले वार्ड 3 मे  स्वास्थ्य जांच कैंप  का आयोजन किया गया जिसमे लोगो की जाच  की गयी जिसमे  निशुल्क शुगर टेस्ट, आयुर्वेद दवाई और योग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. इस दोरान लोगों ने इस कैंप मे बड़  चढ़ कर भाग लिया.
इस मोके पर डॉ निकिता शर्मा ने कहा की 'लोगों को  आयुर्वेद का ज्ञान होना जरुरी है . लोगो ने आयुष विभाग का आभार प्रकट किया है। इस समारोह में विभाग से आए कर्मचारी और आयुष एपीओ श्री वीरेंद्र सिंह, योगा गाइड निशांत अत्री और दीपिका कुमारी का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। लोगों ने पूरे आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना की.

टिप्पणियाँ