हाउस ऑफ लॉर्ड्स को सम्बोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सुखु।मुसाफिर ने दी बधाई

 दिनांक 24 सितम्बर 2025 को  प्रदेश के होनहार ओर यशस्वी मुख्यमंत्री जी  लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करके देश के पहले मुख्यमंत्री बने ओर इतिहास रचा ओर हिमाचल प्रदेश को विश्व पटल पर एक सम्मान दिलाया इसके लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने उन्हें  प्रफुलित मन से हार्दिक बधाई  दी है।यहाँ प्रेस को दिये एक बयान में मुसाफिर ने कहा के शुरू से ही अपने खास अंदाज में प्रदेश के बागडोर को संभालते हुए जिस तरह से उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया और प्रदेश के हक में कड़े फैसले लिए उसके लिए उनके मजबूत और सहरानीय  फैसलों  की मैं भरपूर समर्थन और तारीफ करता रहा हूं । विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदा की अकाट्य मार के बावजूद मुख्यमंत्री जी अपनी रहा में बिल्कुल भी नहीं डगमगाए और प्रदेश हित ओर जनता की सेवा लिए मैदान में डटे रहे । जो उन्हें एक मजबूत जननायक के रूप में उभरता  है । आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने फिर से विश्व के मंच पर अपनी काबिलियत का जलवा दिखा कर हिमाचल की आन बान और शान को एक नई ऊंचाई दी है ।मैं मुख्यमंत्री जी के साथ साथ प्रदेश की जनता को भी बधाई देता हूं जो आज इस अनमोल पल के साक्षी बने । जहां विश्व ओर देश का ध्यान आज हिमाचल ओर  हिमाचल की जनता की ओर केन्द्रित है यही बड़ी बात हमें गौरवान्वित करवाती है । जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी बार बार बधाई के पात्र है ।



टिप्पणियाँ