बारिश छीना दीपाराम का आशियाना, प्रशासन ने मौके का लिया जायजा


संगड़ाह:

जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के ग्राम पंचायत रनफूआ जबड़ोग  में एक परिवार का आशियाना बारिश की भेट चढ़ गया। गांव रनफूआ का रहने वाला दीप राम का आशियाना बारिश ने एक पल में ही जमीदोज कर दिया।  दीपाराम का ये मकान पिछले रविवार से लगातार हो रही बारिश से पूरी तरह गिर गया। दीपाराम का कहना है कि मेरा एक मंजिला कच्चा मकान था जो कि पूरी तरह से बारिश से तबाह हो गया है।गनीमत ये रही कि सारा  परिवार समय पर दूसरे स्थान पर शिप्ट कर दिया  था । दीप राम ने बताया कि उसका घर में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान बर्बाद हो गया। इसी तेज बारिश के चलते गरीब का आशियाना उजड़़ गया। वही पीड़ित दीप राम ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दीप राम का परिवार में  चार  सदस्य है ।उन्होंने बताया कि परिवार अभी किसी ओर पड़ोसी के घर रहे रहा है।

मोके का जायजा लेते अधिकारी 


घटना को लेकर प्रशासन भी  अपनी पूरी कोशिश कर लोगों को सुविधाएं  दिलाने की कौशिश में लगा हुआ। इस घटना की खबर जब संगड़ाह उपमंडल के अधिकारियों को लगी तो अधिकारी तुरंत रनफूआ गांव दीप राम से मिलने पहुंचे । उपमंडल अधिकारी नायब तहसीलदार संगड़ाह नवीन कुमार ने मौके का जायजा लिया और बताया कि दीप राम के परिवार को ग्रामीणों ने समय पर  दूसरे घर शिफ्ट कर दिया था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। नवीन कुमार ने बताया कि उसका घर में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान बर्बाद हो चुका है और नुकसान का जायजा लिया गया है।


नवीन कुमार ने बताया कि दीप राम के परिवार को सरकार की तरफ से  हर मुमकिन  मदद दी जाएगी । उन्होंने बताया कि बारिश से दीप राम का कच्चा मकान पूरा  गिर चुका है।इस मौके पर कॉन्गो वीरेंद्र, पटवारी लोकेश ओर पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह  के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद  रहे। 

टिप्पणियाँ