सराहां 1 अक्टूबर भारत सरकार द्वारा वरिष्ट नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना 2024-2025 के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता एवं प्रचार शिविर का आयोजन एकता आर्गेनाइजेशन – डे केयर सेंटर (बाय पास) सराहाँ में किया गया I
इस जागरूकता शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाये जैसे राष्ट्रीय व्योश्री योजना ,वरिष्ट नागरिक कल्याण कोष , वरिष्ट नागरिक के लिए एकीकृत योजना (वृद्धाश्रम एवं डे केयर सेंटर ), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम , वृद्धावस्था सुरक्षा पेंशन योजना , वरिष्ट नागरिक हेल्पलाइन (14567) आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई इस आयोजन में लगभग 50 वृध्जनो ने भाग लिया और इनके द्वारा अपने अनुभव सांझे किये गए इस शिविर में इन लोगो के द्वारा एक सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (संस्था) को बनाने कि भी इच्छा जाहिर की जो भविष्य में बनायीं जायेगी इस शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी गोविन्द शर्मा एवं ओम प्रकाश चौहान विशेष रूप से उपस्तिथ रहे जिनमे एकता आर्गेनाइजेशन सराहाँ से कमल धीमान एवं अन्य वरिष्ट गणमान्य व्यक्ति बलवंत सिंह ,राजेंदर सिंह ठाकुर , भगत सिंह ठाकुर , स्वरुप सिंह ठाकुर , अनूप शर्मा ,नरेश कुमार , प्रमोद कुमार ,उषा देवी, राकेश शर्मा ,देव राज पुंडीर , शमशेर सिंह ,रीता देवी , मोहन सिंह ठाकुर इत्यादि लोगो ने भाग लिया अंत में एकता आर्गेनाइजेशन सराहाँ द्वारा सभी लोगो को जलपान भी करवाया गया i
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें