बाजार और सड़को पर डेरा जमाए बेसहारा पशु, पशु पालन विभाग आया एक्शन में


जिला सिरमौर के हरिपुरधार ओर संगड़ाह  उपमंडल की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा जा रही है l बेसहारा पशु जहां बाजार में डेरा जमाए हैं तो कही सड़कों में वाहनों से घायल हो रहे हैं l यही नहीं कई पशु बीमारी का शिकार होकर दम तोड़ चुके हैं तो कई गिरकर या दुर्घटनाओं का शिकार होकर l आवारा पशुओं के साथ आवारा कुतों ने शाम के समय अपना अड्डा जमाया हुआ है। ये जानवर और कुते शाम के समय हमेशा बाजार में नजर आते है।

स्थानीय दुकानदार का कहना है की इन जानवरों और कुतो के कारण  सुबह  गंदगी काफी हो जाती है जो की हमारे लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

हालांकि हरिपुरधार ओर संगड़ाह के कुछ क्षेत्रों में गोशालाएं तो हैं, लेकिन किसी ने भी इन्हें गोसदन में पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटाई हैं l ऐसे में प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं l

हैरानी की बात ये है कि मिनी सचिवालय में आवारा पशुओं ने डेरा जमा दिया है। इसी संदर्भ में एस डी एम संगड़ाह सुनील कायथ ने पशु पालन विभाग को आदेश जारी किए है कि आवारा पशुओं को लेकर सख्त कारवाही की जाए।

हैरानी की बात है कि इन बेसहारा पशुओं को सड़कों में छोड़ने वालों पर कोई भी कारवाही अमल में नहीं लाई जा रही है l जिसको लेकर समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं को छोड़ने वालों पर सख्त कारवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में बेसहारा पशुओं की संख्या पर लगाम लग सके l

वहीं बेसहारा पशुओं को लेकर पशु विभाग उपमंडल संगड़ाह के डॉक्टर अक्षय  कुमार (SVO) का कहना है कि विभाग आवारा पशुओं को लेकर छानबीन कर रही है। उनका कहना है कि विभाग टैग लगे पशुओं से पशु मालिक की पहचान कर रहे है। उनका ये भी कहना है कि जिन लोगों ने पशुओं के टैग निकाल दिए है उनके पशुओं की पहचान भी विभाग कर रहा है और उनके खिलाफ सख्त कारवाही करेगा। डॉक्टर अक्षय  का कहना है कि पुश मालिक को लेकर पंचायत का भी सहयोग लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ