संघर्ष मोर्चा पेरा वर्कर्स जलशक्ति विभाग नौहराधार मंडल की कार्यकारणी का गठन

 संघर्ष मोर्चा पेरा वर्कर्स जलशक्ति विभाग नौहराधार मंडल की कार्यकारणी का गठन



हरिपुरधार :

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पेरा वर्कर्स जलशक्ति विभाग नौहराधार मंडल की बैठक जिला सिरमौर के हरिपुरधार में आयोजित हुई।इस बैठक में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश संघर्ष मोर्चा पेरा वर्कर के प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा और जिला सिरमौर से कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।

बैठक में पैरा वर्कर्स के लिए पॉलिसी मुद्दे पर ओर मांगो को लेकर चर्चा की गई ।अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य डिवीजन की कार्यकारणी का गठन करना ओर आगामी मांगो को लेकर नीति तैयार करना था।



अमन शर्मा ने बताया कि पैरा कर्मचारी नाममात्र के मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। इस मानदेय से इतनी महंगाई में परिवार का गुजर बसर कर पाना कठिन हो रहा है।उन्होंने बताया कि का पेरा वर्कर्स का ये गठन डिवीजन नोहरधार की कार्यकारिणी के अधीन है जिसमें पेरा कर्मचारियों को पद सौंप गए । जिसमें मंडल के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर,उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, सोहन रावत , सचिव रजनीश कुमार, महामंत्री संजीव राणा ( संजू ), कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा , मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर और संजय ठाकुर( संजू), संजय कुमार, मुख्य सलाहकार विनोद ठाकुर, अजय ठाकुर, हेमंत ओर विजेंद्र सिंह बने।

सिरमौर जिला में नोहराधार डिवीजन से महामंत्री कपिल तोमर को चुना गया और सचिव पंकज शर्मा को चुना गया ।

टिप्पणियाँ