विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाब काईणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन



संगडाह : जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाब काईणू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत लुधियाना, तथा उप-प्रधान ग्राम पंचायत लुधियाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महिला मंडल पाब काईणू, महिला मंडल देगोड़ियो तथा महिला मंडल काईणू की सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम काईणू के गणमान्य नागरिक श्री सत्यपाल शर्मा, श्री रामानंद शर्मा, श्री शेर चंद शर्मा, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री विश्वल शर्मा, श्री यशपाल शर्मा तथा श्री हेमराज शर्मा भी उपस्थित रहे।




यह कार्यक्रम स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री रणदीप सिंह, मुख्य अध्यापक श्री हेमराज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाब काईणू, तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य श्री संजीव शर्मा, श्रीमती पूनम धर्मा, श्री देवदत्त, श्रीमती प्रोमिला शर्मा के सहयोग से पहली बार आयोजित किया गया। समस्त स्कूल प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों के अथक प्रयासों से यह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सफलतापूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ