राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैंज में स्कूली छात्रों के आधार अपडेट व दुरुस्ती को लेकर दो दिवसीय आधार कैंप का आयोजन
जिला सिरमौर की के संगडाह उपमंडल के सैंज पंचायत स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैंज में स्कूली छात्रों के आधार अपडेट व दुरुस्ती को लेकर दो दिवसीय आधार कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन, अपडेट तथा त्रुटियों को ठीक करना रहा। कैंप के दौरान छात्रों के नाम, पता, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को अपडेट किया गया, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कैंप में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। विद्यालय प्रशासन और संबंधित विभाग के सहयोग से कैंप का संचालन सुचारू रूप से किया गया।
आयोजक वेद प्रकाश ने बताया कि इस तरह के कैंप से छात्रों को समय पर आधार से जुड़ी सेवाएं मिल जाती हैं और उन्हें दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें