संगडाह: सैंज पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित

संगडाह: 
जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की सैंज पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल एवं विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान पशुपालन विभाग के डॉक्टर संजय कुमार ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से समय-समय पर पशुओं की जांच करवाने और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
शिविर में क्षेत्र के काफी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और पशुपालन से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की।
इस अवसर पर सुंदरघाट पशु चिकित्सालय से वेटनरी फार्मासिस्ट विकी कन्याल, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह से नरेश कुमार, तुलसी राम तथा राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ