संगड़ाह में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

जिला सिरमौर के विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायती राज विभाग के तहत विभिन्न सेवाओं और दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है।
बीडीओ संगड़ाह भरतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रशिक्षण का पहला दिन था, जिसमें पहले बैच के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि संगड़ाह विकास खंड की पंचायतों के लिए कुल सात बैच बनाए गए हैं। प्रशिक्षण 8 सितंबर से 24 दिसंबर, 2026 के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। हालांकि सभी प्रशिक्षण सत्र विकास खंड संगड़ाह के बैठक कक्ष में होंगे।
पहले बैच में देवना, चाड़ना, रजाना, भाईड़ा घड़ेल और नौराधार पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण 8 से 11 सितंबर तक चलेगा।
दूसरे बैच में बड़ोल, रूपकुड़ा जबड़ोग, चुफर कैंथू, सांगना, भलौना और रैडली पंचायतें शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण 15 से 18 सितंबर तक होगा।
तीसरे बैच में शमारा, भाटन भजोंड, दिदड़ी खड़ाह, शिलावाड़ा शिवपुर, लाना पालर और भवई पंचायतों के प्रतिनिधि 22 से 25 सितंबर तक प्रशिक्षण लेंगे।
चौथे बैच में देवामानल, भुटली मानल, पुष्टयार, टिकरी डसाकना और गनोेग पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक होगा।
पांचवें बैच में सेर तेंदुला, ब्यौंग टटवा, गेहल, लानाचैता और सताहन पंचायतें शामिल हैं, जिनका प्रशिक्षण 6 से 10 अक्तूबर तक निर्धारित है।
छठे बैच में भौण कडियाणा, गाता धार, संगड़ाह ग्रामीण, भराड़ी, सैंज और लुधियाणा पंचायतों के प्रतिनिधि 13 से 16 अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
सातवें बैच में दानाघाटी, चोकर, चाड़ल काकोग, घण्डूरी, अडैरी और गवाही पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 21 से 24 अक्तूबर तक होगा।
प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझने और पंचायतों में विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।


टिप्पणियाँ